Breaking News

आज नगर के मोहल्ला चरखारी रोड स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया


आज नगर के मोहल्ला चरखारी रोड स्थित स्वामी विवेकानंद  विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया



'राठ। आज नगर के मोहल्ला चरखारी रोड स्थित स्वामी विवेकानंद

विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों को संविधान की

जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रवक्ता दिनेश लोधी

ने बताया की संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हर वर्ग

के लोगों को समानता का अधिकार दिलाने,हर प्रकार के अपराध की

सजा निर्धारित करने का समानता से अधिकार दिया था । जिसको लेकर

आज सभी वर्ग के लोग अपने अधिकारों व योग्यता के बल पर सभी

पदों पर विराजमान है।वहीं उपस्थित छात्रों ने सोशल डिस्टेंस का पालन

करते हुए डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अपने हाथों में लेकर

जयघोष के साथ नारेबाजी की । इस दौरान दर्शन सिंह बौद्ध,लक्ष्मी प्रसाद


वर्मा, रमेश कुमार, जय किशन कबीर, संजय वर्मा,रोहित,जीतेंद्र कुमार,

राहुल,कृष्णा सहित लगभग आधा सैकड़ा छात्र मौजूद रहे।



No comments