विश्व विकलांग दिवस 3 दिसंबर एवं महामानव स्वामी ब्रह्मानंद जी की जयंती की पूर्व संध्या पर सम्यक बुद्ध विहार समिति द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं नेहा बेटी विकलांग ने अपने हाथों से महामानव स्वामी ब्रह्मानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी की
विश्व विकलांग दिवस 3 दिसंबर एवं महामानव स्वामी ब्रह्मानंद जी की जयंती की पूर्व संध्या पर सम्यक बुद्ध विहार समिति द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं नेहा बेटी विकलांग ने अपने हाथों से महामानव स्वामी ब्रह्मानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी की शुरुआत की तत्पश्चात महामानव स्वामी ब्रह्मानंद जीके जीवन संघर्ष के बारे में बताया गया एवं अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के बारे में जानकारी दी गई एवं हमारी समिति द्वारा 1 से 8 तक के निर्धन बच्चों के लिए मात्र ₹100 प्रति महीना 3 घंटे ट्यूशन, की व्यवस्था कर हम लोगों ने अभी राठ नगर क्षेत्र के दो स्थानों पर शुरू की है और भी हम चाहते हैं बच्चों का भविष्य ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मोहल्ले में हम लोग यह कार्य करेंगे अगर मोहल्ले का सहयोग रहा तो हमें केवल जगह चाहिए बच्चों को पढ़ाने के लिए अध्यापक हमारी समिति के पास है
एवं आंगे अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के बारे में जानकारी दी गई जैसे कि
वर्ष 1976 में संयुक्त राष्ट्र आम सभा के द्वारा “विकलांगजनों के अंतरराष्ट्रीय वर्ष” के रुप में वर्ष 1981 को घोषित किया गया था। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर विकलांगजनों के लिये पुनरुद्धार, रोकथाम, प्रचार और बराबरी के मौकों पर जोर देने के लिये योजना बनायी गयी थी।
समाज में उनकी बराबरी के विकास के लिये विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिये, सामान्य नागरिकों की तरह ही उनके सेहत पर भी ध्यान देने के लिये और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिये “पूर्ण सहभागिता और समानता” का थीम विकलांग व्यक्तियों के अंतरराष्ट्रीय वर्ष के उत्सव के लिये निर्धारित किया गया था।
कार्यक्रम के बाद में समिति द्वारा नेहा बेटी विकलांग को एक अच्छा स्वेटर उत्साह वर्धन के रूप में सप्रेम भेंट किया गया
नमो बुद्धाय जय स्वामी ब्रह्मानंद जी
स्वामी ब्रह्मानंद जी अमर रहे अमर रहे अमर रहे
No comments